businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

महिन्द्रा की टीयूवी 300 के दो नए मॉडल लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | May 13, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 mahindra launches dual variants of compact suv tuv300 36444नई दिल्ली। महिन्द्रा ने अपनी छोटी एसयूवी टीयूवी 300 के दो नए वेरिएंट बाजार में लॉन्च किए है। इन नए वेरिएंट में महिन्द्रा दमदार इंजन लगाए हैं। महिन्द्रा ने इन वेरिएंट को टी 8 और टी 8 ऑटोमैटिक के नाम से लॉन्च किया है। टी8 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8.98 लाख रूपए और एएमटी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.72 लाख रूपए है। इन दोनों वेरिएंट में एमहॉक100 डीजल इंजन लगाया गया है। जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है।

वहीं टी8 ऑटोमैटिक में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इन वेरिएंट के अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें एलॉय, फेब्रिक सीट, पियानो ब्लैक सेंटर फेसिका और बट्न पर क्रोम रिंग जैसे छोटे छोट फीचर्स पर ध्यान दिया गया है। माइलेज बढाने के लिए ड्राइव मोड भी दिया गया है। इसका फ्यूल टैंक 60 लीटर और टोटल कर्व वेट 2225 किलोग्राम है। सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें ड्राइवर व कॉ-पैसेन्जर के लिए एयरबैग, ऑटोमैटिक डोर लॉकिंग और एबीएस के साथ ईबीडी को भी शामिल किया गया है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0