businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्थायी पता नहीं होने पर भी आसानी से मिलेगी एलपीजी, उठाएं 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर का फायदा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 04, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 lpg easily accessible even without a permanent address avail the benefits of the 5 kg ftl cylinder 803459नई दिल्ली । देश में नागरिकों को निर्बाध एलपीजी उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, सरकारी तेल वितरण कंपनियां 5 किलोग्राम के एफटीएल (फ्री-ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर को बढ़ावा दे रही हैं।  
इस 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर की खास बात यह है कि इसे आप आसानी से बिना किसी स्थायी पते के केवल एक सरकारी आईडी दिखाकर एलपीजी वितरक या एजेंसी से ले सकते हैं। 
सरकार की ओर से यह सुविधा विशेषकर छात्रों और प्रवासी कामगारों के लिए शुरू की गई है, जो कि अपने शहरों से दूर किसी अन्य शहर में रहते हैं और उनके पास कोई स्थायी पता नहीं है। 
5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर को लेकर सरकार तेल वितरण कंपनी इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "अगर आप घर से दूर रहते हैं, आपके पास स्थायी पता नहीं है, और एलपीजी कनेक्शन लेने में कठिनाई हो रही है, तो अब इसका एक आसान समाधान है।"
पोस्ट में आगे बताया गया, "इंडेन ‘छोटू’ — 5 किलोग्राम का फ्री-ट्रेड एलपीजी सिलेंडर। छोटा, सुविधाजनक और आसानी से उपलब्ध, यह विशेष रूप से छात्रों और प्रवासी कामगारों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें बिना देरी के एक विश्वसनीय खाना पकाने का समाधान चाहिए।"
इससे पहले एक पोस्ट में इंडियन ऑयल ने कहा था कि देश में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और प्रतिदिन करीब 28 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।
सरकारी तेल कंपनी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियां होने के बावजूद परिचालन सामान्य बना हुआ है।
इंडियनऑयल ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि कोई कमी नहीं है और घबराहट में बुकिंग या जमाखोरी न करने की सलाह दी।
कंपनी ने बताया कि लगभग 87 प्रतिशत एलपीजी बुकिंग अब एसएमएस और आईवीआरएस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही हैं और सिलेंडर्स को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए डीएसी ओटीपी के माध्यम से डिलीवरी को प्रमाणित किया जाता है।
कंपनी ने यह भी कहा कि वह आधिकारिक सहायता चैनलों के माध्यम से ग्राहकों की चिंताओं का सक्रिय रूप से समाधान कर रही है।
--आईएएनएस
 

[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0