businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

‘लेफोन डब्ल्यू2’ स्मार्टफोन 3999 रुपये में लांच

Source : business.khaskhabar.com | July 05, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 lephone w2 smartphone at rs 3999 unveiled 233580नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता लेफोन ने मंगलवार को एंट्री-लेवल 4जी/वीओएलटीई बजट स्मार्टफोन ‘लेफोन डब्ल्यू2’ लांच किया, जिसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।

 ‘लेफोन डब्ल्यू2’ में 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वैड कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ एक जीबी रैम और आठ जीबी इन बिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रो कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह डिवाइस 22 क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन करता है।

लेफोन टेक्नॉलजी के व्यापार प्रमुख विनोद पंडित ने एक बयान में कहा, ‘‘‘लेफोन डब्ल्यू2’ में नवीनतम स्पेसिफिकेशन हैं और यह अपनी श्रेणी में यकीनन सबसे अच्छा मॉडल है।’’

इस डिवाइस में दो मेगापिक्सल का पिछला कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ है और अगला कैमरा वीजीए (0.3 मेगापिक्सल के बराबर) है।

इसमें ग्रेविटी सेंसर है, जो आभासी वास्तविकता का गेमिंग अनुभव मुहैया कराता है। इसका डिस्प्ले 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। (आईएएनएस)

[@ महिलाएं अपने पति से छुपाती हैं ये 5 राज!]


[@ अंग फडकने से लगा सकते हैं भावी10 घटनाओं का अंदाजा]


[@ प्यार में कुछ एक दूसरे को ऐसे बुलाते है लव बर्ड्स]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0