businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लेनोवो ‘के8 नोट’ अमेजन पर 15 सितंबर से उपलब्ध

Source : business.khaskhabar.com | Sep 15, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 lenovo k8 note available on amazon from september 15 256247नई दिल्ली। लेनोवो इंडिया ने गुरुवार को बताया कि के8 नोट अमेजन डॉट इन पर 15 सितंबर से खुली बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस डिवाइस की कीमत 3जीबी रैम और 32 जीबी रोम वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये रखी गई है।

विशेष खुली बिक्री ऑफर के तहत यूजर्स अपने पुराने डिवाइसों को नए लेनोवो ‘के8 नोट’ से बदल सकते हैं और उन्हें 1,000 रुपये अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

इस डिवाइस में 10 कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, जिसके साथ एक समर्पित मेमोरी कार्ड स्लॉट है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, ताकि अच्छी तस्वीरें और उन्नत डेप्थ ऑफ फील्ड प्राप्त हो।

यह डिवाइस वेनम ब्लैक और फाइन गोल्ड रंगों में उपलब्ध है।
(आईएएनएस)

[@ ...तो इसलिए रोजाना शेव करती है यह हसीना!]


[@ पुरुष आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय ]


[@ शनिवार को भूलकर भी नहीं लाएं घर में ये 10 चीजें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0