businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लेनोवो ने नया फोन लांच किया

Source : business.khaskhabar.com | Jun 13, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 lenovo has launched the new phone 45342नई दिल्ली। चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी लेनोवो ने सोमवार को वाइब शृंखला में नया स्मार्टफोन वाइब के5 लांच किया, जिसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।

64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ओक्टाकोर सीपीयू पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 12.7 सेंटीमीटर के हाई डेफिनिशन डिस्प्ले का प्रयोग किया गया है, जिसका रिजोल्यूश 720 गुना 1280 पिक्सेल है।

फोन की अन्य खासियतों में हैं दो डोल्बी एटम्स युक्त स्पीकर, 64-बिट क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2जीबी डीडीआर3 रैम, 13 मेगापिक्सेल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा।

फोन के लिए अमेजन डॉट इन पर पंजीकरण किया जा सकता है और इसका पहला फ्लैश सेल 22 जून को दोपहर दो बजे के बाद होगा। यह फोन सुनहरे, सिल्वर और भूरे रंगों के विकल्प में उपलब्ध है।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0