businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लाईको ने त्योहारी मौसम में की 350 करोड़ रुपये की बिक्री

Source : business.khaskhabar.com | Nov 07, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 leeco clocks inr 350 crore revenue during october festive sales 117949नई दिल्ली। चीन की अग्रणी इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी लाईको ने अक्टूबर में दिवाली के मौके पर 350 करोड़ रुपये की बिक्री की। कंपनी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। अक्टूबर में लाईको ने कुल तीन लाख फोन और 3,50 टेलीविजन बेचे।

लाईको इंडिया की ‘स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस’ के मुख्य संचालनाधिकारी अतुल जैन ने कहा, ‘‘त्योहारी मौसम में हमारी कोशिश अपने ग्राहकों को उनके रुपयों की पूरी कीमत अदा करने की रही, जो उन्हें हमारे उत्पादों को खरीदने के लिए प्रेरित करेगा और ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश हैं।’’

दिवाली के दौरान लाईको ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लामॉल के अलावा अग्रणी खुदरा बिक्री करने वाली वेबसाइट अमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील के जरिए अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री की।

(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0