businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लावा ने Z Series के 2 स्मार्टफोन लांच किए

Source : business.khaskhabar.com | Mar 23, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 lava launches two z series smartphones 187891नई दिल्ली। स्मार्टफोन के मध्यम श्रेणी में प्रवेश करते हुए घरेलू विनिर्माण कंपनी लावा ने बुधवार को जेड25 और जेड10 स्मार्टफोन की शुरुआत की, जिसकी कीमत क्रमश: 18,000 रुपये और 11,500 रुपये है।

लावा जेड25 में 5.5 इंच 2.5 डी-कव्र्ड एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह दो सिम वाले उपकरण अक्टाकोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें 4जीबी और 32 जीबी की ऑनबोर्ड मेमोरी और 3020एमएएच (एटीएल) बैटरी है। यह फोन एंड्रायड मार्शमैलो 6.0 आपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

इस उपकरण में 13एमपी रियर कैमरा और 8एमपी का फ्रंट कैमरा है।

लावा इंटरनेशनल के उत्पाद प्रमुख गौरव निगम ने कहा, ‘‘लावा जेड25 और जेड10 कैमरा, फिंगरप्रिंट, डिजायन, मजबूती जैसे प्रमुख विशेषताओं से लैस है।’’

लावा जेड10 में 5 इंच 2.5डी कव्र्ड एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 8 एमपी का रियर कैमरा और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। यह भी अक्टाकोर प्रोसेसर से संचालित है और एंड्रायड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम से चालित है। इस उपकरण में 2620 एमएच (एटीएल)बैटरी है जिसमें पावर सेवर मोड और सुपर पॉवर सेवर मोड का विकल्प है।

कंपनी ने कहा कि लावा जेड25 और लावा जेड10 दिल्ली के चुने हुए खुदरा दुकानों पर 23 मार्च से मिलेंगे। (आईएएनएस)

[@ जाने, दुनिया के सबसे अमीर देशों के बारे में ]


[@ संकेत जो बताएं- She Likes You...]


[@ ऎसे देखे अपना भविष्य और परेशानियों से पाएं छूटकारा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0