businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लार्सन एंड टुब्रो को 7.13 करोड़ डॉलर के निर्यात ठेके

Source : business.khaskhabar.com | July 05, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 larsen and toubro wins 713 mn dollar export orders 53607मुंबई। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने मंगलवार को कहा कि उसने मित्सुबिशी हिताची पावर सिस्टम्स (एमएचपीएस) से 7.13 करोड़ डॉलर का ठेका हासिल किया है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, एलएंडटी एमएचपीएस बॉयलर्स (एलएमबी) इसकी संयुक्त उपक्रम कंपनी है। इसमें इंडोनेशिया के 2गुणा1,000 मेगावाट के बिजली संयंत्र के लिए प्रेशर हिस्सों की आपूर्ति शामिल है। इसमें फर्नेस हेडर, पैनल, कॉयल्स और पंपिंग भी शामिल है।

कंपनी के पास फिलहाल जापान और इंडोनेशिया से नौ निर्यात ठेके हैं।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0