businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

किआ इस साल अमेरिकी बाजार में उतारेगी 'के4' कॉम्पैक्ट सेडान मॉडल

Source : business.khaskhabar.com | Mar 28, 2024 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 kia will launch k4 compact sedan model in the american market this year 627890सियोल । बिक्री के हिसाब से दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी किआ ने न्यूयॉर्क ऑटो शो में अपनी नवीनतम 'के4 कॉम्पैक्ट सेडान' को पेश किया। कंपनी की इस साल उत्तरी अमेरिकी बाजारों में इसे लॉन्च करने की योजना है।

योनहाप समाचार एजेंसी ने कंपनी के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि किआ के4 कॉम्पैक्ट को मैक्सिको में अपने प्लांट में असेंबल करेगी और इसे इस साल की दूसरी छमाही के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में ग्राहकों को बेचेगी।

रिपोर्ट में बताया गया कि 'के4' दो संस्करणों में उपलब्ध होगा। एक मॉडल 2.0-लीटर गैसोलीन इंजन के साथ तो वहीं दूसरा 1.6-लीटर गैसोलीन टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि मॉडल को कोरिया में आयात नहीं किया जाएगा।

किआ ने कहा कि वह 29 मार्च से 7 अप्रैल तक होने वाले मोटर शो के दौरान के4, ईवी6 और ईवी9 ऑल-इलेक्ट्रिक कारों और टेलुराइड एसयूवी सहित दर्जनों मॉडल पेश करेगी।

--आईएएनएस

[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]


[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0