businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

महिंद्रा फाइनेंस को ‘कंशस कैपिटलिस्ट फॉर द ईयर’ अवार्ड

Source : business.khaskhabar.com | Nov 12, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 kansas capitalist for the year award to mahindra finance 120827मुंबई। महिंद्रा फाइनेंस ने ‘फोब्र्स इंडिया लीडरशिप अवाड्र्स 2016’ में ‘कंशस कैपिटलिस्ट फॉर द ईयर’ अवार्ड हासिल किया है। महिंद्रा फाइनेंस को यह सम्मान टिकाऊ एवं परिवर्तनकारी व्यावसायिक पद्धतियों को प्रोत्साहन देने और समाज को लाभ पहुंचाने के लिए प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर महिंद्रा फाइनेंस के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रमेश अय्यर ने कहा, ‘‘महिंद्रा फाइनेंस नए-नए वित्तीय समाधान तैयार कर रहा है, ताकि ग्रामीण एवं अद्र्धशहरी भारत में सेवा-वंचित ग्राहक की बदलती आवश्यकताएं पूरी की जा सके। यह अवार्ड बैंकिंग सुविधाओं से वंचित क्षेत्र को सशक्त बनाने के हमारे प्रयास पर जोर देता है।’’

फोब्र्स इंडिया लीडरशिप अवाड्र्स भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक सम्मान प्लेटफॉम्र्स में से एक है, जो उत्कृष्टता, नवप्रवर्तनशीलता एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व पर जोर देता है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0