businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जियो का ऐलान जारी रहेगा ₹299 वाला प्लान

Source : business.khaskhabar.com | Aug 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 jio announces ₹299 plan will continue 837268
खास खबर। मुंबई 
मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते खर्च से बचना चाहते हैं तो जियो प्राइम ग्राहकों को एक साल की कीमत की गारंटी देगा। ₹300 की एकमुश्त सदस्यता लेकर ग्राहक अपने मौजूदा जियो प्लान की आज की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक कर सकेंगे। यानी प्राइम सदस्य अपने प्लान को पूरे सदस्यता काल में मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि प्राइम लेने के बाद ग्राहक किसी एक प्लान में बंधे नहीं रहेंगे। वे चाहें तो दूसरे जियो प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं और प्राइम सदस्यता के फायदा उठा सकते हैं। 

जियो प्राइम 20 अगस्त से उपलब्ध होगा। ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से सदस्यता ले सकेंगे। प्राइम मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ नए जियो ग्राहकों के लिए भी खुला है। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं। 

जियो प्राइम ऐसे समय आया है जब टेलीकॉम बाजार में रिचार्ज की कीमतें फिर चर्चा में हैं। एयरटेल ने हाल में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए ₹299 समेत कुछ लोकप्रिय प्लान हटा दिए हैं। इसके बाद 28 दिन की डेली-डेटा श्रेणी में ₹349 वाला प्लान शुरुआती विकल्प बन गया है। दूसरी तरफ जियो ने साफ किया है कि उसका मौजूदा ₹299 वाला प्लान जारी रहेगा। ऐसे माहौल में प्राइम के जरिए एक साल के लिए मौजूदा कीमत लॉक करने का विकल्प ग्राहकों के लिए खास मायने रखता है। 

प्राइम कोई नया अनिवार्य रिचार्ज प्लान नहीं है। प्राइम सदस्यता के साथ कुल ₹600 के दो कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे। इनमें ₹300 का एक वाउचर नया जियोहोम या जियोPC कनेक्शन लेने और दूसरा ₹300 का वाउचर परिवार या दोस्त के लिए नया जियो सिम लेने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। सदस्यों को नए जियो प्रोडक्ट्स और सेवाओं का अर्ली एक्सेस तथा अलग चैनल के जरिए प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा।

[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0