businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन में जापानी कंपनियों की संख्या बढ़ी : सर्वेक्षण

Source : business.khaskhabar.com | Oct 31, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 japanese companies number increase in china survey 113951टोक्यो। चीन में प्रवेश करने वाली जापानी कंपनियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, क्योंकि वे चीन के बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।हाल में किए गए एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है।

एक सर्वेक्षण कंपनी ‘तेइकोकु डाटाबैंक’ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में अगस्त, 2016 तक करीब 13,934 कंपनियों ने प्रवेश किया, जो पिछले साल की तुलना में पांच फीसदी बढ़ी है।

चीन में प्रवेश करने वाली इन जापानी कंपनियों में से 42 प्रतिशत कंपनियां निर्माण क्षेत्र से हैं। व्यापार क्षेत्र की कंपनियों की संख्या अभी कम है। हालांकि, इनकी संख्या में तेजी हो सकती है।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0