businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जापान की फुजिफिल्म चीन में निवेश करेगी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 14, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 japan fujifilm will invest in china 104115टोक्यो। जापान की डिजिटल कैमरों, चिकित्सा प्रणालियों और फोटोग्राफिक फिल्म निर्माण कंपनी फुजिफिल्म कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को घोषणा की कि वह चाइना रिर्सोसेस फॉर्मास्यूटिकल ग्रुप लिमिटेड के साथ 10.6 करोड़ डॉलर के शेयर खरीदने के एक समझौते पर पहुंच गई है।

यह खरीद चीनी दवा निर्माता की योजनाबद्ध आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के तहत की जाएगी।

जापानी कंपनी ने कहा कि शेयरों के अधिग्रहण के माध्यम से फुजिफिल्म चीन में फार्मास्यूटिकल्स, पूरक आहार, पुनयोर्जी दवा और चिकित्सा उपकरणों सहित अपने हेल्थकेयर कारोबार का विस्तार करना चाहता है।

फुजिफिल्म का मुख्यालय टोक्यो में है। यह चिकित्सा निदान प्रणालियों और सेवाओं के लिए चीन में स्वास्थ्य सेवा व्यापार को सक्रिय कर रहा है। (आईएएनएस/सिन्हुआ)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0