businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेब्रा इलिट ने 75टी लॉन्च किया, कीमत 15,999 रुपये

Source : business.khaskhabar.com | Dec 18, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 jabra elite 75t launched in india for rs 15999 419416नई दिल्ली। भारत में वायरलेस ईयरबड्स की श्रृंखला पेश करते हुए डेनमार्क की जेब्रा ने मंगलवार को इलिट 75टी लॉन्च किया। इसकी कीमत 15,999 रुपये है। यह उपकरण क्रोमा, अमेजन, फ्लिपकार्ट व जेब्रा अधिकृत रिसेलर्स के पास 27 दिसंबर से उपलब्ध होगी।

कंपनी के अनुसार, इलीट 75टी को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, जिससे इसका आकार सहजता प्रदान करे।

ईयरबड्स को सुरक्षित व उपयुक्त बनाने के लिए व्यापक टेस्ट किए गए हैं, जिससे उपयोगकर्ताओं को अपने सुरक्षित होने का विश्वास हो।

जेब्रा के इंडिया व सार्क के कंट्री मार्केटिंग मैनेजर अमितेश पुनहानी ने एक बयान में कहा, "निरंतर नवाचार लाना और ग्राहकों को ईयरबड्स सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए हम जेब्रा इलीट 75टी ला रहे हैं।"

इलीट 75टी चाजिर्ंग केस के साथ 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है और इसके बिना 7.5 घंटे की। इसमें फ्यूचरिस्टिक फास्ट यूएसबी-सी चार्जिग भी है।

इसमें अमेजॅन एलेक्सा, सिरी और गूगल असिस्टेंट से जुड़ने का विकल्प भी है। डिवाइस में आईपी55-रेटेड ड्यूरेबिलिटी और दो साल की वारंटी है।

इलीट 75टी, टाइटेनियम ब्लैक व गोल्ड बेज रंगों में उपलब्ध है। (आईएएनएस)

[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


[@ अनोखा मामला! पुलिस ने भैंस को किया गिरफ्तार]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0