businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सीबीडीटी की नई अध्यक्ष होंगी रानी नायर

Source : business.khaskhabar.com | July 31, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 irs officer rani s nayar will be new cbdt chief 63906नयी दिल्ली। सीबीडीटी के अध्यक्ष अतुलेश जिंदल के रविवार को सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी रानी एस नायर उनका स्थान ग्रहण करेंगी। जिंदल इसी वर्ष फरवरी में सीबीडीटी के प्रमुख बने थे।

भारतीय राजस्व सेवा की आयकर कैडर की 1979 बैच की अधिकारी नायर वर्तमान में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी में सदस्य हैं। सरकार ने आदेश जारी किया है कि वह जिंदल से सीबीडीटी के कार्यवाहक प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण करें और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति जल्द ही उनके पूर्ण प्रभार संभालने के लिए नए आदेश जारी कर सकती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0