businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंटेक्स ने 2,799 रूपए लॉन्च किया स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | May 05, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 intex aqua joy budget android smartphone launched 34253नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपना नया और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को इंटेक्स ने एक्वा जॉय के नाम से लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स पर अगर नजर डालें तो इसमें 4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इंटेक्स का यह समार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इस फोन में 512 एमबी रैम दी गई है। इंटेक्स एक्वा जॉय की इंटरनल मेमोरी 4 जीबी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढाया जा सकता है। अब बात करें इसके कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में 0.3 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसकी बैट्री 1450 एमएएच पावॅर की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3जी जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 2,799 रुपये है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0