businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी

Source : business.khaskhabar.com | July 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens in the green amid mixed global cues buying seen in defense stocks 826677मुंबई । मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 280 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,044 और निफ्टी 76 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,348 पर था।  
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसई, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी एनर्जी हरे निशान में थे।
दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 51 अंक की मजबूती के साथ 62,241 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 22 अंक की कमजोरी के साथ 19,152 पर था।
सेंसेक्स पैक में बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एसबीआई, इटरनल, ट्रेंट, सन फार्मा और एचयूएल गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, टीसीएस, आईटीसी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। टोक्यो, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। शंघाई और हांगकांग हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रीय अवकाश के चलते शुक्रवार के सत्र में बंद थे।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) शुक्रवार के सत्र में शुद्ध खरीदार थे। इस दौरान उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,953.89 करोड़ रुपए का इक्विटी में बिकवाली की।
इसके अतिरिक्त, कच्चे तेल में कमजोरी देखी जा रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आधा प्रतिशत की कमजोरी के साथ 71.74 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68.45 डॉलर प्रति बैरल पर था।
--आईएएनएस
 

[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]


[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0