businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मिश्रित वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

Source : business.khaskhabar.com | Feb 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens flat amidst mixed global cues 789487मुंबई । भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को सपाट हुई। सेंसेक्स करीब 60 अंकों की गिरावट के साथ 83,757.54 और निफ्टी मात्र एक अंक की कमजोरी के साथ 25,755 पर खुला।  
शुरुआत कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का दाम मेटल शेयर कर रहे थे। मुख्य सूचकांकों में निफ्टी मेटल टॉप लूजर था। इसके अलावा, डिफेंस, रियल्टी, फार्मा, हेल्थकेयर, इन्फ्रा, कमोडिटीज, सर्विसेज और ऑटो भी लाल निशान में थे। दूसरी तरफ ऑयल, एफएमसीजी, मीडिया और आईटी हरे निशान में थे। 
शुरुआती कारोबार में मिडकैप औप स्मॉलकैप में गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 179 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,504 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 137 अंक या 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,070 पर था। 
सेंसेक्स पैक में एचयूएल, इन्फोसिस, ट्रेंट, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई और एचसीएल टेक गेनर्स थे। इंडिगो, बीईएल, एलएंडटी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशिनय पेंट्स, पावर ग्रिड और आईटीसी लूजर्स थे। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। केवल जकार्ता के ही शेयर बाजार हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए थे। 
मेटल शेयरों में बिकवाली का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। 
खबर लिखे जाने तक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना 1.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,50,813 रुपए और 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 9 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,44,654 रुपए पर थी। वहीं, कॉमेक्स पर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस और चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई है।
कच्चे तेल में भी कमजोरी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 2.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68 डॉलर प्रति बैंरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 63 डॉलर प्रति औंस पर था।
--आईएएनएस

[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


Headlines