businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दुबई में इंडियन एयरलाइंस की आवाजाही बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 04, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indian airlines growth increases at dubai airport 115978नई दिल्ली। इंडियन एयरलाइंस ने दुबई हवाईअड्डे के लिए उड़ानों में पिछले 12 महीनों में 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है, इस दौरान सीटों की संख्या में 35 फीसदी इजाफा हुआ है।

दुबई हवाईअड्डे के निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) लॉर्न रिले ने गुरुवार को बताया, ‘‘हम भारतीय यात्रियों में सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि देख रहे हैं, लेकिन अभी तक हमारे पास इसके ठोस आंकड़े नहीं हैं। सितंबर 2016 तक पिछले साल के मुकाबले भारतीय यात्रियों की संख्या 85 लाख से बढक़र 1.02 करोड़ रही है।’’

प्रवक्ता ने आगे बताया कि भारतीय एयरलाइनों का बेड़ा दुबई हवाईअड्डे पर सबसे तेजी से बढ़ते समूह में से एक है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0