businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अक्टूबर में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 31.5 अरब डॉलर हुआ

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2023 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 india trade deficit increased to $315 billion in october 600123नई दिल्ली। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बुधवार को कहा कि अक्टूबर में भारत का व्यापार घाटा 31.46 अरब डॉलर रहा, जबकि इस महीने के दौरान देश का आयात बढ़कर 65.03 अरब डॉलर हो गया।

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण देश के इंपोर्ट बिल में वृद्धि हुई है। इसी तरह, सोने का आयात अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 5.5 प्रतिशत बढ़कर 29.48 बिलियन डॉलर हो गया।

सितंबर में व्यापार घाटा 19.37 अरब डॉलर था।

अक्टूबर में देश का निर्यात 6.2 प्रतिशत बढ़कर 33.57 बिलियन डॉलर हो गया, जो अक्टूबर 2022 में 31.60 बिलियन डॉलर था, जबकि आयात 65.03 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने 57.91 बिलियन डॉलर से अधिक था।

माह के दौरान निर्यात में वृद्धि राहत की बात है। इसने हाल के महीनों में गिरावट के ट्रेंड को तोड़ दिया।

इस वर्ष अप्रैल-अक्टूबर के दौरान निर्यात पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत गिरकर 244.89 बिलियन डॉलर रह गया।

अप्रैल-अक्टूबर में माल आयात 391.96 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 8.95 प्रतिशत कम है।

--आईएएनएस

[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0