businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सितंबर में भारत का निर्यात बढ़कर 61 अरब डॉलर हो गया

Source : business.khaskhabar.com | Oct 15, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india exports jump to $61 billion in september 528104नई दिल्ली । वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में भारत का कुल निर्यात बढ़कर 61.10 अरब डॉलर हो गया। ये पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.2 प्रतिशत अधिक थे। सितंबर 2022 में आयात का अनुमान 76.26 अरब डॉलर था, जो सितंबर 2021 की तुलना में 10.73 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दशार्ता है। हालांकि, व्यापार घाटा सितंबर 2022 में बढ़कर 148.46 अरब डॉलर हो गया, जो सितंबर 2021 में 76.25 अरब डॉलर था।

अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान, निर्यात ने 16.96 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की और 231.88 अरब डॉलर को छू लिया। चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में आयात 38.55 प्रतिशत बढ़कर 380.34 अरब डॉलर हो गया। पण्य (वाणिज्य वस्तु) निर्यात सितंबर में 3.52 प्रतिशत घटकर 32.62 अरब डॉलर रहा।

--आईएएनएस

[@ संन्यास से लौटे ब्रावो, की वापसी की घोषणा, 3 साल से इंडीज के लिए नहीं खेले]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


[@ पति को नीरस रंगों में देखकर ऊब चुकीं है ये अभिनेत्री]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0