businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के आईटीआर-5 फॉर्म के लिए जारी की एक्सेल यूटिलिटी

Source : business.khaskhabar.com | July 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 income tax department releases excel utility for itr 5 form (assessment year 2026 27) 827229नई दिल्ली । आयकर विभाग ने बुधवार को असेसमेंट ईयर 2026-27 के आईटीआर-5 फॉर्म के लिए एक्सेल यूटिलिटी को जारी कर दिया है। यह अब विभाग के आधिकारिक पोर्टल डाउनलोड के लिए मौजूद है।  
आयकर विभाग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर की गई पोस्ट में कहा गया कि असेसमेंट ईयर 2026–27 के लिए आईटीआर -5 की एक्सेल यूटिलिटी अब इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध है।
किसी भी आईटीआर फॉर्म के लिए एक्सेल यूटिलिटी को बेहद अहम माना जाता है। इसके बिना इनकम टैक्स को जमा नहीं किया जा सकता। 
आईटीआर-5 आयकर रिटर्न का वह फॉर्म है, जिसे व्यक्तिगत करदाता या एचयूएफ नहीं, बल्कि विभिन्न प्रकार की संस्थाओं और संगठनों द्वारा भरा जाता है। इसमें पार्टनरशिप फर्म, लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी), एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (एओपी), बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (बीओआई), आर्टिफिशियल ज्यूरिडिकल पर्सन (एजेपी), स्थानीय निकाय, सहकारी समितियां, सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 या किसी राज्य के संबंधित कानून के तहत पंजीकृत सोसाइटियां, ऐसे ट्रस्ट जिन्हें आईटीआर-7 दाखिल करने की जरूरत नहीं होती, मृतक या दिवालिया व्यक्ति की संपत्ति का प्रबंधन करने वाली इकाइयां, आयकर अधिनियम की धारा 160(1)(iii) और 160(1)(iv) के तहत आने वाले प्रतिनिधि असेसी, धारा 139(4ई) के तहत आने वाले बिजनेस ट्रस्ट और धारा 139(4एफ) के तहत आने वाले इन्वेस्टमेंट फंड शामिल हैं।
इस फॉर्म को कोई भी व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) और कंपनी आयकर जमा करने के लिए नहीं भर सकती है।
आयकर विभाग ने आईटीआई फॉर्मों की ई-फाइलिंग सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की। सबसे पहले 15 मई को आईटीआर-1 और आईटीआर-4 की एक्सेल यूटिलिटी जारी की गई। इसके बाद 27 मई को आईटीआर-2 के लिए ऑनलाइन फाइलिंग की सुविधा शुरू की गई। फिर 19 जून को आईटीआर-3 के लिए न केवल ऑनलाइन फाइलिंग शुरू की गई, बल्कि उसकी एक्सेल यूटिलिटी भी जारी कर दी गई। अब विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आईटीआर-5 की एक्सेल यूटिलिटी भी उपलब्ध करा दी है।
--आईएएनएस 

[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0