businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैश्विक अनिश्चितता का असर, सोना की कीमत 1.10 लाख रुपए के पार

Source : business.khaskhabar.com | Sep 16, 2025 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 impact of global uncertainty gold price crosses rs 110 lakh 753180नई दिल्ली। सोने की कीमतें मंगलवार को रिकॉर्ड 1,10,000 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई हैं। इसकी वजह वैश्विक अनिश्चितता के साथ अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना को माना जा रहा है।  



मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का दाम बढ़कर 1,10,180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के डेटा के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,679 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो कि पहले 3,685 डॉलर प्रति औंस पर थी।



बाजार के जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी फेड की बैठक, जिसके नतीजों की घोषणा 17 सितंबर को होगी, में ब्याज दरों को घटाया जा सकता है। इसके साथ ही डॉलर भी कमजोर हो रहा है। इससे वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। 



देश के ज्यादातर घरेलू बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है। 



24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,10,260 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 1,10,450 रुपए प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 1,10,310 रुपए प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 1,10,770 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 



चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1,29,600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। 



इसके अलावा, विश्लेषकों ने मौजूदा तेजी को इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा से चांदी की बढ़ती औद्योगिक मांग से भी जोड़ा है। बाजार के पूर्वानुमानों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की 96.4 प्रतिशत संभावना है।


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल  के आंकड़ों के अनुसार, भारत में गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अगस्त 2025 में 23.3 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश हुआ, जो जुलाई में दर्ज 13.9 करोड़ डॉलर से 67 प्रतिशत अधिक है।



अगस्त के नवीनतम मुद्रास्फीति आंकड़ों में, सोना एक महत्वपूर्ण कारक बना रहा जिसने मुख्य मुद्रास्फीति को उच्च बनाए रखा, जिसमें सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की कीमत वृद्धि ने महंगाई दर को करीब 43 आधार अंक बढ़ाया है।
--आईएएनएस
 

[@ ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट]


[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]


[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0