businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन में 597 वाहनों को वापस लेगी हुंडयी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hyundai to recant 597 vehicles in china 23865बीजिंग। हुंडयी मोटर ग्रुप (चाइना) लिमिटेड एक मई से अपने 597 वाहनों को चीन में वापस लेगी। चीन में गुणवत्ता पर नजर रखने वाली एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वारंटाइन ने ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा कि कंपनी अपने मॉडल एकुअस को वापस लेगी, जिसका निर्माण 10 जुलाई 2011 से लेकर 12 जून 2012 के बीच हुआ है।

साथ ही कंपनी आयातित रोहेंस सेडान कारों को भी वापस लेगी, जिनका निर्माण एक अगस्त 2011 से 30 अप्रैल 2012 के बीच हुआ है। इन वाहनों के वाइपर में खामियां हैं, जिससे चालक को परेशानी हो सकती है और सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

वापस ली गई कारों को कंपनी ठीक करेगी और ग़डब़डी वाले पुर्जो को मुफ्त में बदलेगी। हुंडयी मोटर ग्रुप (चाइना) लिमिटेड, दक्षिण कोरिया की हुंडयी मोटर ग्रुप की एक सहायक कंपनी है। (आईएएनएस/सिन्हुआ)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0