businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ह्युंडई ने सभी मॉडलों के दाम बढ़ाए

Source : business.khaskhabar.com | Aug 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hyundai to increase prices across models 66337नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल निर्माता ह्युंडई मोटर्स इंडिया (एचएमआईएल) ने शुक्रवार को बताया कि वह अपने सभी वाहनों के मॉडलों के दाम में 16 अगस्त से बढ़ोतरी करने जा रही है।

कंपनी ने बताया कि रुपये की कीमत में आई कमी और लागत बढऩे के कारण उसे कीमतों में वृद्धि करनी पड़ रही है।

एचएमआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘रुपये में गिरावट और कच्चे माल की लागत में वृद्धि से हमारी लागत बढ़ गई है।’’

श्रीवास्तव के मुताबिक, विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 3,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

वर्तमान में कंपनी के दस कारों के मॉडल विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध हैं, जिनमें ईऑन, आईटेन, ग्रैंड आई10, आई20, क्रेटा आदि प्रमुख हैं। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0