businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हुंडई की बिक्री अप्रैल में 3.6 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | May 01, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hyundai sales up 36 percent in april 206909नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल महीने में उसकी बिक्री में 3.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान उसने 56,368 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 54,420 था।

कंपनी की अप्रैल की कुल बिक्री में देश के अंदर 44,758 वाहनों की बिक्री शामिल है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 42,351 वाहनों की बिक्री की तुलना में 5.7 फीसदी अधिक है।

कंपनी के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘कुल 44,758 वाहनों की बिक्री के साथ हुंडई के विकास की रफ्तार बरकरार है और वाहनों की बिक्री के मामले में इसका बेहतरीन प्रदर्शन बरकरार है।’’

कंपनी ने हालांकि कहा कि अप्रैल महीने में उसके निर्यात में 3.8 फीसदी की गिरावट आई और उसने कुल 11,610 वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में यह आंकड़ा 12,069 था।

वर्तमान में कंपनी अफ्रीका, मध्यपूर्व, लातिन अमेरिका, ऑस्टे्रलिया तथा एशिया प्रशांत में लगभग 87 देशों में अपने वाहन निर्यात कर रही है।(आईएएनएस)


[@ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]


[@ घरेलू उपाय से पाएं सिरदर्द छुटकारा]


[@ डेयरी टेक्‍नोलॉजी में हैं उत्तम करियर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0