businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ह्युंडई मोटर इंडिया ने एक्सेंट का विशेष संस्करण किया लांच

Source : business.khaskhabar.com | May 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hyundai motor india launches special edition of xcent 37879नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने देश में अपनी मौजूदगी के 20 साल पूरे होने की खुशी में बुधवार को अपनी कंपैक्ट सेडान कार एक्सेंट का विशेष संस्करण लांच किया। कंपनी ने कहा कि एक्सेंट स्पेशल एडीशन पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी।

पेट्रोल कारों की कीमत 6.25 लाख रुपये से 6.29 लाख रुपये के बीच है, जबकि डीजल कारों की कीमत 7.17 लाख रुपये और 7.21 लाख रुपये के बीच है।

एचएमआईएल के वरिष्ठ बिक्री एवं विपणन उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, भारत में ह्युंडई का गौरवशाली दो दशक पूरा हो चुका है। थोड़े ही समय में हम देश के सबसे चहेते वाहन ब्रांड बन कर उभरे हैं।

उन्होंने कहा, हम ग्राहकों की बदलती प्राथमिकता पर लगातार नजर रखने की कोशिश करते हैं और अपने ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए अपने उत्पादों में नई प्रौद्योगिकी अपनाते रहते हैं।

कंपनी ने इस कंपैक्ट सेडान की पहली किस्म दो साल पहले लांच की थी।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0