businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हुवेई ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Apr 18, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 huawei launched y3 ii and y5 ii 4g smartphones 29972नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी हुवेई ने अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोन को हुवेई ने वाई 3II और वाई 5II के नाम से लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है लेकिन इन वेबसाइट पर इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में।
हुवेई के ये स्मार्टफोन 4 जी हैं। हुवेई वाई3 में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि वाई 5 में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। हुवेई के ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। हुवेई ने दोनों स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम दी है।
दोनों स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 8 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढा सकते हैं। हुवेई वाई3 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। जबकि वाई5 में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। हुवेई के दोनों स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, जीपीएस, वाईफाई और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0