businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा की सीबी शाइन स्मार्ट पावर बाइक लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Nov 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 honda launched CB shine sp bikeनई दिल्ली। दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई बाइक लॉन्च कर दी है। होंडा ने अपनी इस नई बाइक को सीबी शाइन स्मार्ट पावर के नाम से लॉन्च किया है। खबर है कि होंडा की यह नई बाइक सीबी शाइन को रिप्लेस करेगी। इस बाइक में स्टार्ट और स्टॉप बटन की भी सुविधा दी गई है। इस बाइक में कंपनी ने कुछ नए फीचर्स जोडे हैं। होंडा सीबी शाइन स्मार्ट पावर में 125 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है।

साथ ही इसमें नया हेडलाइट काउल, नया टेल लैंप, ब्लैक ग्रैब रेल, फुल चेन कवर और क्लियर लेंस इंडिकेटर लगाया गया है। साथ ही इसमें इको टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। इस बाइक में एक और विशेषता है कि यदि इसको आपकाफी देर तक स्टार्ट कर खडी रखेंगे तो यह अपने आप बंद हो जाएगी और क्लच छोडने के बाद अपने आप स्टार्ट हो जाएगी।

खबर है कि इस बाइक की कीमत 60,000 से लेकर 65,000 रूपये तक एक्स शोरूम हो सकती है। एचएमएसआई के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी कीता मारूमात्सु ने एक बयान में कहा भारत दुनिया की सबसे बडी अर्थव्यवस्था है और यहां सबसे अधिक युवा आबादी भी रहती है। इन युवाओं को समाज में अपने विशेष स्थान के बारे में पता है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0