businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा ने लॉन्च किए अमेज और मोबिलियो कार के फेस्टिव स्पेशल एडिशन

Source : business.khaskhabar.com | Sep 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 honda launch festival special edition of amaze and mobilio carsनई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी होडा ने त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी कार अमेज और मोबिलियो के उत्सव एडिशन लॉन्च किए हैं। होंडा ने इन दोनों कारों में स्पेशल ग्राफिक्स लगाए हैं और स्पेशल एडिशन का एम्बलेम भी लगाया है। कंपनी ने अमेज और मोबिलियो के स्पेशल एडिशन में तकनीकी रूप से कोई बदलाव नहीं किए हैं।

होंडा कंपनी ने फेस्टिवल स्पेशल एडिशन के तहत अमेज और मोबिलियो के इंटिरियर में जरूर बदलाव किए हैं। कंपनी ने इन कारों के सीट कवर्स बदलकर प्रीमियम सीट कर्वस लगाए हैं और साथ में स्टीयरिंग व्हील कवर और फ्लौर मैट्स भी नए लगाए हैं। अमेज में सेलिब्रेशन एडिशन किट 12,475 रूपये में आ रही है वहीं मोबिलियो के लिए यह कीमत 16,820 रूपये है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0