businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हिंदुस्तान जिंक को 1811 करोड का शुद्ध लाभ

Source : business.khaskhabar.com | Jan 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hindustan zinc registers net profit of 1811 croresनई दिल्ली। भारत सरकार व वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने गुरूवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 23.87 फीसदी घटकर 1,811.39 करोड रूपये रहा।

एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 2,379.37 करोड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की कुल आय में भी गिरावट आई। आलोच्य अवधि में यह 3,985.25 करोड रूपये रही जो एक साल पहले समान अवधि में 4,665.29 करोड रूपये थी।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0