businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हीरो इलेक्ट्रिक का नया ई-रिक्शा "राही", कीमत 1.10 लाख रूपए

Source : business.khaskhabar.com | Apr 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hero electric launches, the rahi e rickshaw, worth 1.10 lakh नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने ई-रिक्शा "राही" पेश किया जिसकी दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 1.10 लाख रूपए है। हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिन्दर गिल ने बताया, "हम ई-रिक्शा के इस अनूठे मॉडल को पेश कर अत्यधिक खुशी का अनुभव कर रहे हैं। राही को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह यात्रा के दौरान सवारी एवं ड्राइवर को रोज-रोज आने वाली दिक्कतों से निजात दिलाए।"

भारतीय वाहन अनुसंधान संघ द्वारा प्रमाणित इस ई-रिक्शा में 1,000 वाट का मोटर लगा है और एक बार चार्ज करने पर यह 90 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इस वाहन में यात्रियों एवं ड्राइवर के लिए आंतरिक एलईडी लाइट और ड्राइवर के लिए यूएसबी मोबाइल चार्जर, पर्दे जैसी कई खूबियां हैं। इसकी बिक्री कंपनी के 120 डीलरों के जरिए की जाएगी।

गिल ने कहा, "हम अभी तक एक लाख से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेच चुके हैं और हमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में बडी संख्या में ई-रिक्शा की बिक्री होने की उम्मीद है।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0