businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली का असर, सेंसेक्स 558 अंक फिसलकर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Feb 12, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 heavy selling in it stocks impacted the sensex which closed down 558 points 791440मुंबई । आईटी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,674.92 और निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,807.20 पर था। 
 
इन दौरान निफ्टी आईटी भारी दबाव में रहा और यह 5.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। बड़े आईटी शेयर कोफोर्ज 6.50 प्रतिशत, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर 6.28 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 5.98 प्रतिशत, इन्फोसिस 5.84 प्रतिशत और एलटीआई माइंडट्री 5.51 प्रतिशत और टीसीएस 5.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी (1.45 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.31 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल एंड गैस (1.19 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (0.68 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (0.56 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी (0.51 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ। 
दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.73 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.40 प्रतिशत) और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.38 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ। 
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 283.70 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,470.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 110.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,344.10 पर बंद हुआ। 
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, बीईएल, एसबीआई, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, भारती एयरटेल और टाटा स्टील गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, एमएंडएम, एचयूएल, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे। 
एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि सूचकांक की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी और दिन के दौरान यह लगातार दबाव में रहा। दिन के दौरान निफ्टी ने 25,750 से लेकर 25,850 की रेंज में कारोबार किया। 
उन्होंने आगे कहा कि बड़ी गिरावट के बावजूद इंडेक्स 20 डीएमए से ऊपर बना हुआ है। तेजी की स्थिति में 26,000 रुकावट का काम करेगा, जबकि 25,750 से लेकर 25,500 का स्तर सपोर्ट जोन होगा। 
--आईएएनएस
 

[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]


[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]