businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

GSMAने सुनील मित्तल को अध्यक्ष चुना

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gsma elects sunil mittal of airtel new president 112501 नई दिल्ली। जीएसएमए यानी ग्लोबल सिस्टम मोबाइल एसोसिएशन ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को जनवरी 2017 से दिसंबर 2018 तक दो साल के लिए अपना अध्यक्ष चुना है। एक बयान में गुरूवार को यह जानकारी दी गई।

जीएसएमए के अध्यक्ष के रूप में मित्तल संगठन की रणनीतिक दिशा तय करेंगे, जोकि दुनिया के करीब 800 मोबाइल ऑपरेटर्स का प्रतिनिधित्व करती है। साथ ही मोबाइल इकोसिस्टम से जुडी 300 से अधिक कंपनियां भी इसमें शामिल हैं। मित्तल ने कहा,अपेक्षाकृत संक्षिप्त समयावधि में, मोबाइल ने व्यक्तियों, व्यापार, उद्योग और समाज, स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान और दुनिया भर के अरबों के जीवन में सुधार लाने पर एक परिवर्तनकारी प्रभाव डाला है। मैं इसके अगले अध्याय को लेकर उत्साहित हूं कि हम बेहतर भविष्य के लिए हर किसी और हर कुछ को कनेक्ट करने के लिए काम करेंगे।

जीएसएमए के वर्तमान अध्यक्ष जॉन फ्रेडेरिक बाकासास का कार्यकाल 2016 के अंत तक है। वे तीन साल से अध्यक्ष के पद पर थे। बाकासास 2008 में जीएसएमए बोर्ड के सदस्य चुने गए थे। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0