businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ग्रीनलाइन ने डाबर इंडिया के साथ की साझेदारी, एलएनजी ट्रकों से बनेगी पर्यावरण-अनुकूल सप्लाई चेन

Source : business.khaskhabar.com | July 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 greenline partners with dabur india to build an environmentally friendly supply chain using lng trucks 830872मुंबई । एस्सार ग्रुप की कंपनी और देश की एकमात्र एलएनजी एवं इलेक्ट्रिक से चलने वाले हैवी कमर्शियल ट्रकों की ग्रीन लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने बुधवार को भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में शामिल डाबर इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की, जिसका उद्देश्य एलएनजी से संचालित ट्रकों के जरिए डाबर इंडिया की सड़क परिवहन-आधारित सप्लाई चेन को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है। 
इस साझेदारी के तहत ग्रीनलाइन, डाबर इंडिया के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में अपने एलएनजी से चलने वाले ट्रकों की तैनाती करेगी, जिससे कंपनी की ग्रीन और टिकाऊ सप्लाई चेन विकसित करने की दिशा में चल रही पहल को मजबूती मिलेगी। एलएनजी आधारित परिवहन अपनाने से लंबी दूरी के माल परिवहन के दौरान होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जबकि परिचालन दक्षता और विश्वसनीयता भी बरकरार रहेगी।
यह सहयोग इस बात का संकेत है कि भारत की बड़ी कंपनियां अपनी डिकार्बोनाइजेशन रणनीति के तहत कम उत्सर्जन वाले माल परिवहन समाधानों को तेजी से अपना रही हैं और टिकाऊ सप्लाई चेन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) चार्ल्स डेवलिन डी'कोस्टा ने कहा कि डाबर इंडिया जैसी प्रतिष्ठित उपभोक्ता उत्पाद कंपनी के साथ साझेदारी करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उत्साहजनक है कि देश की अग्रणी कंपनियां कम उत्सर्जन वाले लॉजिस्टिक्स को अपनी कारोबारी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बना रही हैं। उनके अनुसार, इस तरह की हर साझेदारी स्वच्छ माल परिवहन व्यवस्था को गति देती है और भारत के सड़क लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद करती है।
डाबर इंडिया के ग्लोबल डायरेक्टर (सप्लाई चेन) सम्राट सहगल ने कहा कि कंपनी की स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) रणनीति में सप्लाई चेन के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलाइन के साथ यह साझेदारी लॉजिस्टिक्स संचालन में कम उत्सर्जन वाले परिवहन को शामिल करने का अवसर देती है, जिससे दक्षता और विश्वसनीयता भी बनी रहती है। उनका मानना है कि इस तरह के सहयोग भविष्य के लिए अधिक टिकाऊ और मजबूत सप्लाई चेन तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
ग्रीनलाइन भारत में एलएनजी और इलेक्ट्रिक से संचालित हैवी कमर्शियल ट्रकों के जरिए कम उत्सर्जन वाले सड़क माल परिवहन को बढ़ावा दे रही है। वर्तमान में कंपनी के पास 1,000 से अधिक वाहन हैं, जो देश के प्रमुख फ्रेट कॉरिडोर पर स्टील, सीमेंट, खनन, एफएमसीजी और केमिकल जैसे विभिन्न क्षेत्रों को सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी का बेड़ा अब तक 10 करोड़ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है और इसके माध्यम से ग्राहकों को 27,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करने में मदद मिली है।
 

[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0