businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अब दिल्ली में नहीं मिलेंगे हाल में लॉन्च हुए ये बाइक और स्कूटर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 18, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 govts red signal for new two wheeler models in delhi 22176नई दिल्ली। हाल ही में लॉन्च हुई कुछ बाइक और स्कूटर अब दिल्ली में नहीं मिल पाएंगे। दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि बीए 3 स्टैंडर्ड वाले दुपहिया वाहनों का दिल्ली में रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। इस कारण से हाल ही में लॉन्च हुई रॉयल इनफील्ड हिमालयन, बजाज की वी 15 बाइक और सुजुकी का एक्ससे स्कूटर के अलावा कई दुपहिया वाहन दिल्ली में नहीं खरीद सकेंगे। गौरतलब है कि यह सभी दुपहिया वाहन बीते 2 महीने के भीतर ही लांच हुए हैं।

दिल्ली सरकार के निर्णय के अनुसार अब 1 अप्रैल से बीएस 4 स्टैंडर्ड वाले दुपहिया वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। सरकार के फैसले के अनुसार सभी दुपहिया वाहनों को 1 अप्रैल 2016 से बीएस 4 नियम मानना अनिवार्य होगा। साथ ही मौजदा दुपहिया वाहनों के मॉडल्स को 1 अप्रैल 2017 तक बीएस 4 में अपग्रेड करना अनिवार्य होगा। सरकार ने यह निर्णय बढते हुए प्रदूषण को देखकर लिया है। गौरतलब है कि बीएस 3 वाले दुपहिया वाहन बीएस 4 वाले वाहनों से अधिक प्रदूषण फैलाते हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0