businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस

Source : business.khaskhabar.com | Sep 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 government announces 78 days bonus for railway employees 94256नई दिल्ली । सरकार ने बुधवार को रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता से जुड़े 78 दिनों के बोनस की घोषणा की है।मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को बताया कि रेल कर्मचारियों को त्योहारी मौसम से पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा।

मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को उत्पादकता से जुड़ा 78 दिनों का बोनस देने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। बोनस 78 दिनों के लिए दिया जाएगा और इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह आगामी त्योहारी मौसम से पहले दिया जाएगा।’’
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0