businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में मामूली तेजी, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार 

Source : business.khaskhabar.com | May 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold sees modest rise silver crosses ₹273 lakh mark 814400मुंबई । सोने और चांदी की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। हालांकि, शुरुआत कारोबार में ही दोनों कीमती धातु हरे निशान में आ गए थे।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,58,547 रुपए के मुकाबले 471 रुपए या 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,58,076 रुपए था। 
लेकिन शुरुआत कारोबार में ही इसमें तेजी देखी गई। सुबह 9:15 पर यह 133 रुपए या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,58,680 रुपए पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,57,547 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,58,547 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
चांदी का 3 जुलाई, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,71,886 रुपए के मुकाबले 4,486 रुपए या 1.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,67,400 रुपए पर खुला था। 
शुरुआत कारोबार में ही इसमें तेजी देखने को मिली थी। खबर लिखे जाने तक यह 764 रुपए या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,72,650 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,64,949 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,74,145 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
दूसरी तरफ वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,543 डॉलर प्रति बैरल और चांदी 2.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.778 डॉलर प्रति बैरल पर था। 
जानकारों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी में गिरावट की वजह यूएस 10 ईयर के बॉल्ड यील्ड का 4.65 प्रतिशत पर जाना है। इससे डॉलर भी मजबूत हो रहा है, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है। 
इस गिरावट के बाद भी सोने और चांदी ने बीते एक साल में मजबूत रिटर्न दिया है। डॉलर में सोने ने एक साल में 40 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 131 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
--आईएएनएस
 

[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]


[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0