गिरते सोने के दाम-बढती गहनों की बिक्री
Source : business.khaskhabar.com | July 24, 2015 | 

चेन्नई। सोने की कीमत शुक्रवार को 2,380 रूपये प्रति ग्राम से घटकर 2,344 रूपये प्रति ग्राम हो गई। इस गिरावट से सोने के आभूषणों की बिक्री बढ गई है। चेन्नई में उद्योग क्षेत्र के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उम्मीद है कि सोने की कीमत में इससे अधिक गिरावट भी हो सकती है। मद्रास ज्वेलर्स एंड डायमंड मर्चेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंतीलाल चलानी ने यहां आईएएनएस को बताया,दक्षिणी तमिलनाडू में आभूषण की दुकानों में बिRी में तेजी आई है। उनके मुताबिक सोने के आभूषणों की बिRी लगभग 30 प्रतिशत बढ गई है। चेन्नई में भी बिक्री अच्छी है। उनके मुताबिक सोमवार को सोने की कीमत में और गिरावट हो सकती है। कुछ जानकारों का मानना है कि सोना 20 हजारी भी हो सकता है।