businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रहें तैयार...,चढ सकते हैं सोने के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Oct 09, 2014 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold prices may go up in coming daysनई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतें बढने के बावजूद स्थानीय स्तर पर शेयर बाजार तथा रूपए में आई जबरदस्त तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को इनमें स्थिरता रही और सोना 27400 रूपए प्रति दस ग्राम और चांदी 39000 रूपए प्रति किलोग्राम बोली गई। कारोबार के दौरान सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 1229.80 डालर प्रति औंसत पर पहुंच गया हालांकि बाद में मामूली उतार के साथ यह पिछले सत्र के मुकाबले 0.5 प्रतिशत ऊपर 1227.40 डालर प्रति औंसत पर थी। वहीं चांदी 1.3 प्रतिशत चढकर 17.54 डालर प्रति औंसत पर पहुंच गई। सोने के अनुरूप चांदी हाजिर में भी टिकाव रहा और यह 39000 रूपए प्रति किलोग्राम बोली गई जबकि चांदी वायदा 345 रूपए की तेजी के साथ 38810 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम चढ सकते हैं।

 स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें (रूपए में) इस प्रकार हैं।

सोना स्टैंडर्ड : 27400 प्रति दस ग्राम।
सोना बिटुर : 27200 प्रति दस ग्राम।
चांदी हाजिर : 39000 प्रति किलोग्राम।
चांदी वायदा : 38810 प्रति किलोग्राम।
सिक्का लिवाली : 68000 प्रति सैकडा।
सिक्का बिकवाली : 69000 प्रति सैकडा।
गिन्नी : 24200 प्रति आठ ग्राम।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0