businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी भी टूटी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 12, 2020 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold below rs 50000 per 10 gram silver also breaks down 448606मुंबई । कोरोना के टीके रूस में बनाए जाने की खबर के बाद सोने और चांदी में भारी गिरावट आने लगी है। घरेलू वायदा बाजार में सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया और चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर से 17,000 रुपये प्रति किलो टूट चुका है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर से 200 डॉलर प्रति औंस लुढ़क गया और चांदी में भी छह डॉलर प्रति औंस से ज्यादा की गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार की सुबह 10.14 बजे सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1600 रुपये यानी 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ 50,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव 49,955 रुपये तक टूटा। बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला था तब से 6,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

वहीं, एमसीएक्स पर चांदी के सितंबर एक्पायरी अनुबंध में पिछले सत्र से 5,244 रुपये यानी 7.83 फीसदी की गिरावट के साथ 61,690 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि कारोबार के दौरान चांदी का भाव 60,910 रुपये प्रति किलो तक टूटा। बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी का भाव 77,949 रुपये प्रति किलो तक उछला था जिसके बाद अब तक चांदी 17,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा लुढ़क चुकी है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के दिसंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 5.90 डॉलर यानी 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 1,893.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोना 1,876.50 डॉलर प्रति औंस तक टूटा। कॉमेक्स पर सोने का वायदा अनुबंध शुक्रवार को 2078 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक उछला था जिसके बाद अब तक सोने का भाव 200 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा टूट चुका है।

चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 6.82 फीसदी की गिरावट के साथ 24.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 23.59 डॉलर प्रति औंस टूटा। बीते सप्ताह चांदी का भाव 29.91 डॉलर प्रति औंस तक उछला था जिसके बाद अब तक चांदी छह डॉलर प्रति औंस से ज्यादा टूट चुकी है।

रूस द्वारा कोरोना का टीका बनाने का दावा करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की तेजी पर ब्रेक लग गया है। रूस ने कहा है कि टीके का परीक्षण पूरा हो चुका है और अक्टूबर में यह व्यापक स्तर पर टीकाकरण शुरू होगा। भारत में भी रूसी कोरोना टीके उपलब्ध कराने पर विचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, इस पर विचार के लिए विशेषज्ञों की एक समिति की बुधवार को एक बैठक होने जा रही है।  (आईएएनएस)

[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]


[@ 5टिप्स:हेल्दी रखे,फ्रेश फील कराये ग्रीन कलर]


[@ अधेड़ ने कर्ज लेकर की दूसरी शादी, पत्नी गहने लेकर फुर्र ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0