businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 समिट: भारत में बने जीआई-टैग प्राप्त हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों होंगे मुख्य आकर्षण

Source : business.khaskhabar.com | Aug 03, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gi and beyond 20 summit gi tagged handloom and handicraft products made in india to be the main attraction 833534नई दिल्ली । भारत के समृद्ध भौगोलिक संकेत (जीआई) हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 5 अगस्त को “जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 समिट" का आयोजन होगा। यह जानकारी वस्त्र मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई। 
इसे भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद (एचईपीसी) के सहयोग से डॉ.अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 
मंत्रालय ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत के जीआई-टैग प्राप्त हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देना और जीआई इकोसिस्‍टम में हितधारकों के बीच सहयोग को सुगम बनाना है। इसमें लगभग 10 देशों के विदेशी खरीदार, भारत भर के निर्यातक और बहुराष्ट्रीय निगम (एमएनसी), जीआई उत्पादों के पंजीकृत मालिक, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के अधिकारी और प्रमुख कपड़ा ब्रांडों, खुदरा श्रृंखलाओं, ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के विशेषज्ञ एक साथ आएंगे।
इस शिखर सम्मेलन की एक प्रमुख विशेषता देश भर से 100 से अधिक जीआई-पंजीकृत हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में भारत की विविध बुनाई परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली विषयगत प्रदर्शनियां और हथकरघा बुनाई और हस्तशिल्प के लाइव प्रदर्शन भी शामिल होंगे।
उद्घाटन सत्र के दौरान, पंजीकृत मालिकों और नए अधिकृत उपयोगकर्ताओं को जीआई प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस शिखर सम्मेलन में डिजिटल हैंडलूम एटलस – “एक मंच, अनंत बाजार” का भी शुभारंभ होगा, जो भारत के हथकरघा उत्पादों, जिनमें जीआई उत्पाद भी शामिल हैं, को प्रदर्शित करने और कारीगरों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया एक व्यापक डिजिटल मंच है। इस अवसर पर हैंडलूम निर्यात संवर्धन परिषद (एचईपीसी) के हीरक जयंती लोगो का भी अनावरण किया जाएगा।
मंत्रालय के मुताबिक, इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन भारत सरकार में विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। भारत सरकार में वस्त्र सचिव नीलम शमी राव विशिष्ट अतिथि होंगी। इस अवसर पर विकास आयुक्त (हथकरघा) डॉ. एम. बीना, आईएएस, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) श्रीमती अमृत राज और पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क नियंत्रक (सीजीपीडीटीएम), आरओसी, जीआई एवं एसआईसीएलडीआर के प्रोफेसर (डॉ.) उन्नत पी. ​​पंडित भी उपस्थित रहेंगे।
  

[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]


[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0