businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गैलेक्सी नोट 8 की दक्षिण कोरिया में कीमत होगी 10 लाख वॉन

Source : business.khaskhabar.com | Sep 05, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 galaxy note 8 may be priced over 1mn won in s korea 253270सियोल। सैमसंग के गैलेक्सी नोट 8 डिवाइस की कीमत यहां 10.9 लाख वॉन रहने की उम्मीद है। उद्योग सूत्रों से सोमवार को यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी योनहाप न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि गैलेक्सी नोट 8 के 64 जीबी वाले वर्शन की कीमत 10.9 लाख वॉन होगी, जबकि इसके 256 जीबी वाले वर्शन की कीमत 12.5 लाख वॉन होगी।

सैमसंग की असफल रही फोन गैलेक्सी नोट 7 के 64 जीबी वाले वर्शन की कीमत 89,800 वॉन थी।

सैमसंग ने कहा कि उसने अभी तक कीमतें निर्धारित नहीं की है और गुरुवार को इसका खुलासा करेगी।

सैमसंग मोबाइल कारोबार के अध्यक्ष कोह डोंग-जिन ने पहले कहा था कि दक्षिण कोरिया में फोन की कीमत को 10 लाख वॉन से कम रखना काफी मुश्किल होगा और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।

हालांकि पिछले महीने गैलेक्सी नोट 8 को लांच करने के बाद कोह ने कहा कि वे इसकी कीमत को महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर से कम रखना चाहते हैं।
(आईएएनएस)

[@ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]


[@ ये 4 बातें किसी को नहीं बताती लडकियां]


[@ चाहिए अच्छी नौकरी तोCV बनाते वक़्त इन बातो का ध्यान जरुर रखें….]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0