businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फोर्ड इंडिया ने अक्टूबर में 22000 से अधिक कारों की बिक्री की

Source : business.khaskhabar.com | Nov 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ford india sold over 22000 cars in october 115381चेन्नई। कार निर्माता फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने में कुल 22,024 वाहनों की बिक्री की गई। यह अक्टूबर 2015 की बिक्री से ज्यादा है।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि अक्टूबर में कुल घरेलू बिक्री और निर्यात 22,043 वाहनों का रहा, जबकि इसी दौरान अक्टूबर 2015 में यह 20,420 वाहनों की बिक्री हुई थी।

फोर्ड इंडिया ने कहा कि अक्टूबर में घरेलू बिक्री 7,508 वाहनों की हुई, जो इसी महीने पिछले साल 10,008 वाहनों की थी। जबकि निर्यात अक्टूबर 2015 के 10,412 इकाइयों से बढक़र 14, 535 वाहन हो गया।

एक बयान में विपणन, बिक्री और सेवा के कार्यकारी निदेशक, अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, ‘‘मोटर वाहन उद्योग पर अच्छे मानसून, सातवें वेतन आयोग और दूसरे अर्थिक संकेतकों जैसे मुद्रास्फीति का असर दिखाई दे रहा है। उद्योग की गति बनाए रखने के लिए फोर्ड की अपनी रणनीतिक प्रतिबद्धता है, जिससे उपभोक्ताओं को नवीन, बेहतरीन अनुभव मिल सके।’’(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0