businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस की रिफाइनरी में आग,2 की मौत

Source : business.khaskhabar.com | Nov 24, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 fire in reliance refinery at jaamnagartwo die 128523जामनगर। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी परिसर में गुरूवार को आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। पुलिस ने कहा, जामनगर स्थित रिलायंस की मोती खावदी रिफाइनरी में सुबह गैस लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर आठ लोग झुलस गए जिन्हें सरकारी जीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल अधीक्षक नंदिनी देसाई ने इनमें से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।

कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, जामनगर की रिफाइनरी में हमारे डीटीए (डोमिस्टिक टैरिफ एरिया) में योजनाबद्ध रखरखाव के कारण जिन इकाइयों को बंद किया गया था, उनमें से एक में आकस्मिक आग लग गई। कुछ कर्मी जख्मी हुए हैं। उन्हें जरूरी उपचार मुहैया कराया जा रहा है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0