businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव

Source : business.khaskhabar.com | July 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 fiis bet on sectors like financial services and construction in the latter half of june 826675मुंबई । विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जून के दूसरे पखवाड़े (आखिरी 15 दिनों) में भारतीय शेयर बाजार में करीब 14,100 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया है। इससे पहले पखवाड़े में उन्होंने 11,263 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।  
इस दौरान उन्होंने फाइनेंशियल सर्विसेज, कंस्ट्रक्शन, कंज्यूमर सर्विसेज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर्स में खरीदारी की है। दूसरी तरफ मेटल एंड माइनिंग, पावर, ऑयलएंडगैस, कैपिटल गुड्स, ऑटो, आईटी और टेलीकॉम में बिकवाली की है। 
राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के डेटा के मुताबिक, एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज में 14,634 करोड़ रुपए, कंस्ट्रक्शन में 3,484 करोड़ रुपए, कंज्यूमर सर्विसेज में 3,081 करोड़ रुपए, सर्विसेज में 2,592 करोड़ रुपए, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2,564 करोड़ रुपए, रियल्टी में 1,893 करोड़ रुपए और हेल्थकेयर में 1,435 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
इस दौरान विदेशी निवेशकों ने मेटल और माइनिंग में -4,371 करोड़ रुपए, पावर में -3,743 करोड़ रुपए, ऑयल और गैस में -2,789 करोड़ रुपए, कैपिटल गुड्स में -1,442 करोड़ रुपए, ऑटो में -1,324 करोड़ रुपए, आईटी में -733 करोड़ रुपए, टेलीकॉम में -720 करोड़ रुपए, कंस्ट्रक्शन मटेरियल में -650 करोड़ रुपए और केमिकल में -514 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। 
विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय बाजार में ऐसे समय पर निवेश किया गया है, जब अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण वैल्यूएशन निचले स्तर पर आ गए थे और वैश्विक स्तर पर एआई एवं सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। 
इसके चलते बीते एक महीने में मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी का भी रिटर्न भी सकारात्मक रहा है। बीएसई सेंसेक्स ने बीते एक महीने में करीब 6.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी ने बीते एक महीने के दौरान 5.5 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।
--आईएएनएस
 

[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा ]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0