businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कम पैदावार और बढ़ती मांग से दाना मेथी की कीमतों में आया उछाल

Source : business.khaskhabar.com | May 04, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 fenugreek seed prices have risen due to low production and rising demand 811100
बिजनेस डेस्क। जयपुर 

मसाला बाजार में इन दिनों 'दाना मेथी' की कीमतों ने निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पिछले दो महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दाना मेथी की कीमतों में ₹15 प्रति किलो की सीधी बढ़त दर्ज की गई है। जयपुर मंडी में सोमवार को प्रीमियम शॉरटैक्स दाना मेथी के भाव ₹71 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में मेथी की वार्षिक घरेलू खपत लगभग 20 लाख बोरी है। इसके मुकाबले, इस सीजन में कुल उत्पादन मात्र 12 लाख बोरी रहने का अनुमान है। वहीं, पिछले साल का बचा हुआ स्टॉक (कैरीओवर स्टॉक) भी महज 3 लाख बोरी के आसपास है। यानी कुल उपलब्धता (15 लाख बोरी) मांग के मुकाबले काफी कम है। 

देश के तीन प्रमुख उत्पादक राज्यों राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में इस बार पैदावार में 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। प्रतिकूल मौसम ने न केवल फसल की मात्रा बल्कि उसकी गुणवत्ता को भी प्रभावित किया है, जिससे मंडियों में आवक सीमित बनी हुई है। 

वर्तमान में अचार निर्माण इकाइयों और मसाला मिलों की ओर से भारी लिवाली देखी जा रही है। स्टॉकिस्टों को आगामी महीनों में और अधिक तेजी की उम्मीद है, जिसके चलते वे बाजार से माल उठा रहे हैं, जिससे कीमतों को 'प्राइस सपोर्ट' मिल रहा है। 

कारोबारी अर्पित खंडेलवाल का मानना है कि यदि आपूर्ति की यही स्थिति बनी रही, तो चालू वर्ष में दाना मेथी के भाव ₹80 से ₹100 प्रति किलो के स्तर को छू सकते हैं। आने वाले दिनों में यदि उत्पादक मंडियों से आवक में सुधार नहीं होता है, तो बुलिश ट्रेंड (तेजी का रुख) और मजबूत होगा।

[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]


Headlines