businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दुकाती की सुपरबाइक भारत में लॉन्च, कीमत 14.37 रूपए

Source : business.khaskhabar.com | Jun 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ducati launches 959 panigale superbike in india 43781नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से हमारे देश में भी लग्जरी और महंगी बाइक्स की डिमांड बढी है। इसी को देखते हुए कई कंपनिया भारतीय बाजार में भी लग्जरी और महंगी बाइक्स लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में दुकाती ने हाल ही में अपनी लग्जरी बाइक 959 पेनिगेल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। दुकाती की इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 14.37 लाख रूपए है। दरअसल दुकाती की यह बाइक 899 पेनिगेल का अपडेट वर्जन है।

फिलहाल इस बाइक को थाईलैंड से इंपोर्ट किया जाएगा। इस बाइक को कंपनी ने एयरोडायनमिक शेप दिया है। साथ ही इसमें अधिक क्षमता वाले इंजन के अलावा, चौडी फेयरिंग, विंडशेड और बडा इनटेक सेक्शन भी देखने को मिलेंगे। इस बाइक का फ्रंट लुक अग्रेसिव है। इस बाइक में 955 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, एल ट्विन सुपरक्वाड्रो इंजन लगा है। कंपनी ने इस बाइक को 2 रंगों में पेश किया है। फिलहाल इसे मुम्बई की बांद्रा डीलरशिप पर डिस्प्ले के लिए रखा गया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0