businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दीपावली गिफ्ट! चांदी 9,000 रुपए से अधिक सस्ती हुई

Source : business.khaskhabar.com | Oct 20, 2025 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 diwali gift! silver falls by over ₹9000 761768मुंबई। हाजिर बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम 9,000 रुपए से अधिक गिर गए। वहीं, सोने की कीमतों में भी करीब 3,000 रुपए की गिरावट देखने को मिली।  

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, चांदी की कीमत 9,130 रुपए घटकर 1,60,100 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि शुक्रवार को 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी।

वहीं, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,26,730 रुपए हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत 1,29,584 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 2,854 रुपए की कमी को दर्शाता है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,16,085 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,18,699 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 95,048 रुपए हो गया है, जो कि पहले 97,188 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार - दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे- कीमतों को जारी किया जाता है।

सोने में यह सुधार पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद आया है, जब वैश्विक निवेशकों ने चीन पर टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद मुनाफावसूली की थी।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि चीन से आयात पर प्रस्तावित 100 प्रतिशत टैरिफ टिकाऊ नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि दो सप्ताह में दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद उनके चीन के साथ संबंध ठीक हो जाएंगे।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोनों और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,261 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं, चांदी 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 50.77 डॉलर प्रति औंस पर है।

सोने और चांदी दोनों ने 2025 में अब तक निवेशकों को दमदार रिटर्न दिया है। सोना करीब 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। वहीं, चांदी ने करीब 70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

--आईएएनएस

[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]


[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0