businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग दिशानिर्देश इसी माह

Source : business.khaskhabar.com | Sep 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 directions on spectrum trading by month endनई दिल्ली। सरकार इस महीने के अंत तक स्पेक्ट्रम खरीद-बिक्री के लिए स्वीकृत दिशानिर्देशों की घोषणा कर देगी। यह बात केंद्रीय दूरसंचार सचिव राकेश गर्ग ने शुक्रवार को कही। सरकार ने नौ सितंबर को ही इसे मंजूरी दे दी थी। इसके तहत दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियां अपने स्पेक्ट्रम की खरीद-बिक्री कर पाएंगी। इससे कॉल की गुणवत्ता में सुधार होने का अनुमान है। भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित एक सम्मेलन से अलग गर्ग ने कहा,स्पेक्ट्रम साझेदारी दिशानिर्देश तैयार हो चुके हैं और इसे अंतिम मंजूरी के लिए मंत्रालय के पास भेजा गया है। संभवत: सोमवार को इसे जारी किया जा सकता है। माह अंत तक दिशानिर्देश जारी हो सकते हैं। स्पेक्ट्रम साझेदारी को सरकार ने अगस्त में ही मंजूरी दे दी थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0